दुर्ग में बाइक-स्कूटी चोर अरेस्ट: ओडिशा के साथी के साथ मिलकर नेहरू नगर, टाउनशिप, रायपुर से पार किए गाड़ी… क्या आपकी भी गाड़ी हुई थी चोरी?

दुर्ग। दुर्ग में लगातार हो रहे वाहन चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने दो अंतर जिले वहान चोर को अरेस्ट किया है। ये कार्रवाई एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग, भिलाई भट्ठी, सुपेला, जामुल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस ने सुपेला निवासी राहुल महानंद (20) और ओडिशा निवासी जगनेश कुमार बाबू (20) को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारीयों ने टीम गठित कर जांच में लगाया था। टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि बचत चौक सेक्टर 01 के आसपास दो लड़के मोटर सायकल बेचने के लिए लोगों से ग्राहक के संबंध में बातचीत कर रहे है।

इस सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर ओवर ब्रीज के नीचे राहुल महानंद निवासी रेशने आवास सुपेला एवं जगनेश कुमार बाबू निवासी बालांगीर उड़िसा को पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किन्तु पूछताछ करने पर दोनों साथ मिलकर आज से तकरीबन 01 माह पूर्व पी.जी. हॉस्टल नेहरू नगर पश्चिम से एक एच.एफ डिलक्स मो.सा. को चोरी करना, करीब 15-20 दिन पूर्व सेक्टर 02 रेल्वे ट्रेक के किनारे खड़ी एक एच.एफ डिलक्स मो.सा. को चोरी करना, करीब 01 सप्ताह पूर्व अटल आवास जामुल से 01 एक्टिवा वाहन चोरी करना एवं 04-05 दिन पूर्व प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 02 रायपुर से एक सुपर स्प्लेंडर मो.सा. को चोरी करना जिसे अपने घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताये जिससे आरोपियों की निशादेही पर चोरी उक्त दुपाहिया वाहनों को बरामद कर जब्त किया गया।

अग्रिम कार्यवाही संबधित थानों से की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी से उप निरीक्षक एस.एन. सिंह, प्रआर पुरूषोतम साहू एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि सउनि शमित मिश्रा, प्रआर सगीर खान, संतोष मिश्रा आरक्षक रिंकू सोनी, राकेश अन्ना, राकेश चौधरी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...