ये पेट्रोल के लिए करते थे बाइक चोरी: भिलाई में पकड़े गए तीन आरोपी, इनमें से दो नाबालिग…

भिलाई। वाहन चोरी मामले में पुलिस में एक आरोपी और दो अपचारी बालको को गिरफ्तार किया है। सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि अपचारी बालक पेट्रोल के खातिर बाइको की चोरी किया करते थे। आरोपियों को पकड़ने भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने टीम बनाया। फिर जानकारी मिली कि सुपेला निवासी विवेक गजभिये 20 वर्ष बाइक को बेचने के लिये सिविक सेंटर में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

पुलिस ने दबिश देकर दो अपचारी बालक और विवेक गजभिये को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपचारी बालक भी बाइक बदल-बदल कर चलाया करते थे। जिससे पुलिस को चोरी की जानकारी न हो। विवेक गजभिये ने बताया कि स्प्लेण्डर सीजी-07 / एलएच-8249 चोरी कर सुपेला रेल्वे कासिंग के पास छिपाकर रखा है। बाइक को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है।


बिना नम्बर की स्वयं बाइक को चला रहा था। अपचारी 2 बालकों ने बताया कि वे पेट्रोल चोरी करने के लिये बाइक चोरी करते थे और कुछ बाइक की पेट्रोल चोरी करने के बाद उसकी बैटरी निकाल कर वाहन लावारिश छोड़ दिये थे । अपचारी बालकों से 8बाइक जप्त किया गया।

पुलिस ने कुल 10 बाइक आरोपियों से बरामद किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू, सउनि सुरेन्द्र राजपूत, भोजराम साहू, आर. बृजभूषण त्रिपाठी, इसरार अहमद, रोहन दुबे, हेमेन्त कुर्रे की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...