बिलासपुर में गरबा प्रचार पर बवाल : धूम्रपान और हथियार लहराने वाला वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

धूम्रपान करती हुई युवतियां

बिलासपुर। नवरात्रि के बीच बिलासपुर में गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो और पोस्ट को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वायरल सामग्री में गरबा परिधान में युवतियों के धूम्रपान करने और हथियार लहराते हुए प्रचार करने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गरबा आयोजन के प्रचार के लिए बनाए गए वीडियो को युवतियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं और विवाद बढ़ गया।

गरबा परिधान में धूम्रपान का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति गरबा परिधान में धूम्रपान करते हुए दिखाई देने वाले दृश्य को लेकर जताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन से जुड़े प्रचार में इस तरह के दृश्य उचित नहीं हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध और नाराजगी देखने को मिल रही है।

हथियार लहराते प्रचार वीडियो पर भी सवाल

मामले में एक अन्य वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें प्रचार के दौरान हथियार लहराते हुए दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इन वीडियो को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों के एक वर्ग ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि युवतियों ने गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए थे। पोस्ट वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ। अब पूरे मामले को लेकर लोगों की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर है।

Exit mobile version