शराब की दुकान में सेंधमारी से हड़कंप : पीछे की दीवार तोड़कर 14 हजार से ज्यादा का माल ले गए चोर

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी में चोरों ने कंपोजिट मदिरा दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात आरोपी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान और रकम की कुल कीमत करीब 14,400 रुपए बताई गई है।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे सुपरवाइजर तो हुआ खुलासा

घटना 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। दुकान के सुपरवाइजर सुजीत चतुर्वेदी (37) जब 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंचे, तब उन्हें पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त मिली। अंदर जाकर जांच करने पर शराब की कई बोतलें और गल्ले में रखी रकम गायब मिली। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

कई ब्रांड की शराब के साथ 4,360 रुपए कैश गायब

जांच में सामने आया कि चोर दुकान से प्लेन मदिरा के 48 पाव की एक पेटी, 8 पीएम ब्लैक की चार बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व, मेड ऑफ प्रीमियम और व्हाइट एंड ब्लू समेत अलग-अलग ब्रांड की शराब ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे 4,360 रुपए नकद भी चोरी कर लिए गए। शराब और नकदी की कीमत जोड़ने पर कुल नुकसान 14,400 रुपए आंका गया है।

BNS की धाराओं में FIR, आरोपियों की तलाश जारी

शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(a) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आसपास के इलाके में संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरागों से चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के शीतला मंदिर में विवादित बोर्ड पर बवाल...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान लगाए गए एक सूचना बोर्ड को लेकर विवाद गहरा...

दशहरा मैदान में डांस को लेकर विवाद : फिर...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा उत्सव के दौरान डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात : रेल मंत्री अश्विनी...

रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और...

रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में बड़ा हादसा...

नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम छिपली में विजयादशमी के दिन रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रावण...