बिलासपुर मर्डर केस: पुलिस से फॉरवर्ड निकले आरोपी, कोटा रोड से फरार हो गए शूटर्स… यहां से हत्या में इस्तेमाल कार मिली; कुख्यात बदमाश को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ… पढ़िए अपडेटस

बिलासपुर, रायगढ़। न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के मर्डर केस में 2 बड़े अपडेट सामने आए है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में रायगढ़ के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार भी किया है।

संजू त्रिपाठी

पुलिस रायपुर टोल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, इधर बिलासपुर-कोटा रोड से चालक शूटर्स फरार हो गए। जांच में पता चला है कि कार का नंबर प्लेट बदला गया था। भरनी-परसदा गांव में पोड़ी रोड पर नीले रंग की कार मिली। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

इस कार में मारी गई थी गोली

बताया जा रहा है कि जिस बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है वो अपने शहर में अपने समर्थकों के बीच बाहुबली भैया के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिस बदमाश को हिरासत में लिया है, उसका नाम अमित यादव (निवासी धांगरडीपा, रायगढ़) बताया जा रहा है।

संजू की मौके पर हो गई थी मौत

बदमाश पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। संजू त्रिपाठी की जिस तरह से फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे शहर की कानून व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...