बिलासपुर SP की गाड़ी का कटा चालान: वाहन चालक ने किया सिग्नल जंप… पुलिस अधीक्षक नहीं थे उस वाहन में सवार, फिर भी उन्होंने पटाया फाइन; ITMS कैमरे में कैद हुई थी तस्वीर

बिलासपुर। क्या कभी आपने सुना है ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस वाले का चालान होते हुए? छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में SP रजनेश सिंह की गाड़ी का ही चालान हो गया है। दरअसल सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एवं जिलाधीश बिलासपुर अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर की गाड़ी से जा रहे थे। उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी, उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।

पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया। यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

“ऊपर वाला सब देख रहा है” अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है, चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की। बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करें वर्ना ऊपर वाला सब देख रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...