Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में घायल छात्रा की मौत, मृतकों की संख्या हुई 12

बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद बुधवार को उसकी मौत हो गई। बता दे कि अब तक रेल हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

महविश परवीन बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जांजगीर गई हुई थी और 4 नवंबर को कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन से लौट रही थी। लालखदान के पास यह ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई थी।

हादसे के दौरान महविश महिला कोच में सवार थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे। उसे मल्टीपल फ्रैक्चर, कॉलर बोन और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उसे तुरंत सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अपोलो रेफर किया गया था।

महविश के निधन के साथ ही इस हादसे में मौतों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पूरे कॉलेज में शोक की लहर है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महविश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...