BSP में ढाई साल बाद फिर से बॉयोमीट्रिक्स अटेंडेंस: 18 से कर्मियों को करना होगा थंब…अलग-अलग चरणों में प्रबंधन ने किया लागू

भिलाई। अब फिर से बीएसपी कर्मियों को रजिस्टर की जगह थंब इंप्रैशन करना होगा। बॉयोमीट्रिक्स से अटेंडेंस होगा। इसके लिए सर्कुलर जारी हो गया है। कोरोनाकाल के दौरान ढाई साल से बीएसपी में बंद बॉयोमीट्रिक्स सिस्टम एक बार फिर 18 मई से शुरू होगा।

पहले चरण में नान वर्क्स एरिया को लिया गया है। वर्क्स एरिया में बाद में इसे लागू किया जाएगा।कोरोना की वजह से 2019 में मार्च के बाद से ही बीएसपी में अटेंडेंस के लिए लगाए गए बॉयोमीट्रिक्स सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।

उसके बाद से अटेंडेंस की प्रक्रिया के लिए रजिस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने कर्मिकों की उपस्थिति के लिए एक बार फिर बॉयोमीट्रिक्स सिस्टम को बहाल करने का निर्देश दिया है।

जिसके बाद बीएसपी में भी प्रबंधन ने 13 मई को आदेश जारी कर इसे 18 मई से लागू करने का सर्कुलर जारी कर दिया है। इसे देखते हुए सभी बॉयोमीट्रिक्स सिस्टम की जांच का काम शुरु कर दिया गया है। जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि मशीन में किसी तरह की खराबी या अन्य समस्या तो नहीं है। समस्या सामने पर उसे दुरुस्त भी किया जा रहा है।

सिस्टम को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 18 मई से प्लांट के बाहर के सार्वजनिक भवनों में लगे मशीनों को शुरू किया जा रहा है। इनमें इस्पात भवन, टाउन सर्विसेस, मेडिकल, एक्सपांशन बिल्डिंग, सीईजेड, एचआरडीडी और जनसंपर्क विभाग बिल्डिंग शामिल है। उसके बाद प्लांट के अंदर स्थित भवनों के बॉयोमीट्रिक्स सिस्टम को शुरू किया जाएगा। इसे लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...