बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रांची/रायपुर। धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज और परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार की सुबह रिम्स में निधन हो गया। वे 45 साल के थे। वे सोमवार की शाम खूंटी तमाड़ रोड पर सायको थाना के अंतर्गत रूताडीह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। वे टाटा मैजिक वाहन की छत पर सवार होकर अपने गांव उलिहातू जा रहे थे कि इसी बीच वाहन की पत्ती टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस क्रम में गिरने से मंगल को काफी गंभीर चोट आई थी। उन्हें खूंटी में प्राथमिक उपचार के बार रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था।

दुर्घटना के 10 घंटे बाद उनका इलाज शुरू हुआ। सीएम हेमंत सोरेन ने शपथ लेने से पहले भी उन्होंने रिम्स के निदेशक को बेहतर इलाज की बात कही और कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली भी भेज सकते हैं, लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आई और शुक्रवार को मंगल ने अंतिम सांस ली। रिम्स में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने हेमंत सोरेन पहुंचे हैं। उन्होंने मृतक के परिवार वालों से बात की।

मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार दुःखद है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...