CG – बर्थडे बॉय को तलवार से केक काटना पड़ गया भारी: बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे युवक… तलवार से काटा केक… जेल में मना जन्मदिन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोड पर तलवार से केक काटने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की गई है। बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है। युवक सरेराह जन्मदिन मनाकर तलवार से केक काट रहे थे। तभी पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और बीच रास्ते में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे बर्थडे बॉय और उसके दो साथियों को दबोच लिया।

रिंग रोड-2 से नर्मदा नगर जाने वाले मार्ग पर अमेरी चौक में युवकों का जमावड़ा लगा था। यहां युवकों की भीड़ जन्मदिन और बीच सड़क में केक काटने के लिए जुटी थी। युवक मस्ती करते हुए बीच सड़क में केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे थे। तभी सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी मिली। खबर मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई।

इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। एक युवक के मुंह में केक लगा था और उसके हाथ में तलवार था। पूछताछ में पता चला कि अमेरी निवासी लखन पात्रे (22) का जन्म दिन था और वह दोस्तों के साथ तलवार लेकर केक काट रहा था। पुलिस ने उसके निवासी अमेरी दोस्त लक्ष्मीराज टोंडे (25) और अमेरी के ही सचिन दिवाकर को पकड़ लिया। पुलिस तीनों लड़कों को थाने लेकर आ गई।

युवक से तलवार जब्त कर बर्थडे बॉय लखन और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हवालात में उनकी खातिरदारी की गई और जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

अमेरी चौक में जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची, वहां जन्मदिन मनाने के लिए जुटी युवकों भीड़ में अफरातफरी मच गई। 10-15 लड़के इधर-उधर भागने लगे। वहीं, पुलिस उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश करती रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...