बच्चों संग BJP पार्षद दया सिंह ने सेलिब्रेट किया चिल्ड्रेन्स डे: चॉकलेट्स और मिठाइयों के साथ बांटे गिफ्ट…Photos में देखिये बच्चों के खिलखिलाते हुए चेहरे

भिलाई। भिलाई नगर निगम के लक्ष्मीनारायण वार्ड-44 के पार्षद एवं बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने आज 14 नवंबर बाल दिवसब च्चों के साथ सेलिब्रेट किया। वार्ड-44 से भाजपा पार्षद दया सिंह ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए यह पहल की और वार्ड में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।

नेहरू चाचा के बारे में बच्चों को बताया गया। दया ने बताया कि, बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। उन्हें मिठाई दी गई और इस तरह उन सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई। दया सिंह ने यह भी बताया कि, इसी बहाने वार्ड के लोगों ने अपनी-अपनी मांगें और जरूरतें बताई है। उन मांगों पर भी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में वार्ड की तस्वीर बदलने के लिए हमारा प्रयास जारी है।

Exit mobile version