खुर्सीपार में पुलिस चौकी की उठी मांग: भाजपा पार्षद दया सिंह ने दुर्ग एसपी एवम दुर्ग रेंज आई जी के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले-अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस चौकी जरूरी

– खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने अलग से चौकी मांग
– क्षेत्र बड़ा होने की वजह से अपराध भी बढ़ रहा

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में पुलिस चौकी मांग उठी है। लोग पुलिस चौकी को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग करते आ रहे हैं। आज भाजपा पार्षद दया सिंह ने दुर्ग के नए पुलिस अधीक्षक एवम दुर्ग रेंज आई जी के नाम मांग पत्र सौंपा है। दया सिंह का कहना है कि, भिलाई का सबसे बड़ा हिस्सा खुर्सीपार है। जिले की बड़ी आबादी यहां निवासरत है। पूरा क्षेत्र श्रमिक बस्ती है। श्रमिक परिवार निवासरत है। औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पास में ट्रांसपोर्ट नगर भी है। क्षेत्र बड़ा होने की वजह से और बाहरी लोगों के आवाजाही होने के कारण अपराध भी लगातार बढ़ते जा रहा है। खुर्सीपार क्षेत्र में पहले से ही अपराध बढ़ा है और संवेदनशील इलाका मानकर कानून-व्यवस्था स्थापित की जाती है। खुर्सीपार थाने में अमला कम होने की वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था स्थापित करने में कठिनाई होने की बात सामने आती है। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के कारण लोगों की अक्सर मांग होती है कि खुर्सीपार इलाके में अलग से पुलिस चौकी भी खोला जाए। जहां पुलिस की मौजूदगी होगी तो अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा। चूंकि, खुर्सीपार क्षेत्र बड़ा है, ऐसे में एक पुलिस चौकी होनी चाहिए। ताकि, सट्‌टा, जुआ, मारपीट, गाली-गलौज व अन्य वारदात को घटित होने से रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...