भिलाई। रिसाली नगर निगम के भाजपा पार्षद एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव ने कल अपने जन्मदिन पर आस्था आश्रम राजनांदगांव मूकबधिर शाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद छात्रों के साथ समय बिताया और उन्होंने उनको खाना भी परोसा। इसके पहले उन्होंने अपने अवतरण दिवस के दिन की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्होंने सांसद विजय बघेल से आशीर्वाद लिया। दुर्ग ग्रामीण भाजपा विधायक प्रत्याशी ललित चंद्राकर से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। श्री केसरी समिति रिसाली ने मनीष यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इनके अलावा अरुण सिंह पार्षद दुर्ग निगम, कांग्रेस महासचिव अमित जैन, सूरज साहू के अलावा के अलावा वार्ड वासियों और युवाओं ने मनीष यादव को जन्मदिन की बधाई दी।