महिला नेता का यौन उत्पीड़न करते कैमरे में कैद हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष… पद से हटाया गया… VIDEO हुआ वायरल, देखिए

नई दिल्ली: भाजपा के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता का यौन उत्पीड़न करते हुए कैमरे में कैद हुए। जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो खुद पीड़िता द्वारा रिकॉर्ड और शेयर किया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो सामने आने के बाद अपने सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख को पद से हटा दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक पार्टी नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि श्रीकांत देशमुख से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें हटा दिया है।

प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही महिला को आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा, क़ड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि देशमुख का उनके साथ प्रेम प्रसंग था लेकिन उन्होंने धोखा दिया। वीडियो में देशमुख महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं जिसे कथित तौर पर किसी कमरे में यह वीडियो खुद पीड़ित महिला द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM साय, विस्...

रायपुर। श्री झूलेलाल धाम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी के संयोजन में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित...

राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीण को मारा: कांग्रेस...

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी रहे निखिल द्विवेदी ने मोहड वार्ड में अवैध रेत खनन रोकने के मामले में वार्ड के...

रिसाली निगम में कांग्रेस को झटका: कभी मेयर दावेदार...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।MIC मेम्बर और महापौर पद की दावेदार रही डॉ. सीमा साहू ने...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...