BJP नेता ने परिवार सहित खाया जहर: बेटों के बीमारी से था परेशान… पति-पत्नी सहित पूरे परिवार ने जहर खाकर दी जान… सुसाइड के पहले भाजपा नेता ने किया था फेसबुक पर भावुक पोस्ट

BJP नेता ने परिवार सहित खाया जहर

न्यूज़ डेस्क। मध्य प्रदेश के विदिशा में पूर्व बीजेपी पार्षद संजीव मिश्रा ने दो बेटों और पत्नी के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि बेटों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पति-पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. खुदकुशी से कुछ देर पहले संजीव ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी ना दें यह बीमारी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीएमडी’.

पोस्ट देखने के बाद उनके साथियों को इस बीमारी के बारे में पता चला. इसके बाद शाम करीब 6:45 बजे उनका एक परिचित घर गया तो बाहर से दरवाजा बंद था. घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चारों अचेत अवस्था में पड़े थे. तुरंत ही चारों को अस्पताल लेकर गए लेकिन चारों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया संजीव मिश्रा बच्चों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की जेनेटिक बीमारी थी. इसका कोई इलाज नहीं है, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया. मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान की शक्ति क्षीण हो जाती है. मसल्स कमजोर होने के साथ सिकुड़ने लगते हैं.

इस मामले पर एडिशनल एसपी समीर यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने बताया कि संजीव एम्स में डॉक्टरों से कंसल्ट करते रहते थे. इस बीमारी की वजह से उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...