रायपुर में भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से लूटपाट, मोबाइल छिनकर भागे लूटेरे, मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात से मचा हड़कंप

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरम लाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के समय वे अकेले थे।

मोबाइल लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है।

पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है। राजधानी में वीआईपी नेता के साथ हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...