छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या का मामला गरमाया: किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को अज्ञात लोगों ने मारी गोली… वारदात को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया टारगेट किलिंग, पूर्व CM रमन सिंह ने सरकार को ठहराया दोषी

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मोहला-मानपुर जिले में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बीजेपी नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। ये मामला मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का है। आपको बता दें वारदात वाले दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सभा में मृतक बिरजूराम पहुंचे थे। जिसके बाद देर शाम को उसकी हत्या हो गई है। हत्या के बाद से ही प्रदेश में यह मामला गरमाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि, बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। इस वारदात में नक्सलियों का हाथ होने की भी शक जताई रही है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दें, शुक्रवार को मोहला में ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की सभा थी। रमन सिंह मोहला-मानपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह की नामांकन रैली में पहुंचे थे। मोहला की सभा में बिरजू भी शामिल थे। वहां से लौटने के बाद सरखेड़ा में देर शाम उनकी हत्या की गई।

वारदात पर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग हो रही है। अरुण साव ने बताया कि पहले भी मोहल-मानपुर में ही BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी। हत्या की वारदात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून की व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। लगातार हत्याओं का दौर चल रहा है।आज फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। यह चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास है क्योंकि कांग्रेस विधायक की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को काट डालने की धमकी दी गई थी। यह हत्या स्थानीय विधायक के संरक्षण में की गई है। रमन सिंह ने इस हत्या का दोषी सरकार को ठराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में खुले में संचालित चिकन-मटन दुकानों को हटाने...

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को *भिलाई नगर निगम के जोन क्रमांक 01 के आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया,...

रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज...

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह...

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...