भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड : NIA ने कौशलनार में फिर मारा छापा, जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में NIA ने कौशलनार इलाके में फिर छापा मारा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी। मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था. इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था.
घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी. इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे मर्डर केस को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की. मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...