आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते दिखे भाजपा नेता, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा के महादेवडांड़ मंडल उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक सांस्कृतिक एवं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मंच पर डांसर के साथ थिरकते दिखाई दिए। वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वे डांसर को नोट देते और उसकी गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा और बहस का विषय बन गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और इसे किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया था।

Exit mobile version