CG ब्रेकिंग: बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या… पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को सरेराह मारी गयी गोली… पुलिस टीम पहुंची मौके पर

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। मामला पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की घटना बतायी जा रही है। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी थी।

Exit mobile version