‘बाप’ बना कातिल! भाजपा नेता ने उठाया खाैफनाक कदम, पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली

बाप बना कातिल!

क्राइम डेस्क। UP के सहारनपुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। यहां बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने अपने ही परिवार पर गोलियां बरसा दीं। इस भयावह वारदात में उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और तीसरे बच्चे का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

घर में ही दाग दीं गोलियां, पूरा गांव सदमे में
सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीजेपी नेता योगेश रोहिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने अभी तक इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है।

पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक, पुलिस की निगरानी में इलाज जारी
हमले में घायल हुई योगेश रोहिला की पत्नी और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद एसपी ग्रामीण, फोरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी– मानसिक तनाव, घरेलू कलह या कोई अन्य कारण?

गांववालों में दहशत, ‘ऐसा सोचा भी नहीं था’
स्थानीय लोगों का कहना है कि योगेश रोहिला आमतौर पर शांत स्वभाव के थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान दिख रहे थे। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर बेहद डरे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...

CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक...

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना...