भिलाई भाजपा के स्वच्छता प्रकोष्ठ को मिला सम्मान: प्रदेश में बढ़िया काम और अभियान चलाने भाजपा संगठन के नेताओं ने जिला संयोजक विनोद देवांगन का किया सम्मान

भिलाई। स्वच्छता के लिए बेहतरीन काम करने भिलाई भाजपा के स्वच्छता प्रकोष्ठ को सम्मान मिला है। स्वच्छ भारत अभियान विभाग, भाजपा की प्रथम कार्यसमिति रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पर आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख रुप से कांकेर जिला एवं भिलाई जिला को सर्वश्रेष्ठ “स्वच्छता अभियान” के रूप में नवाजा गया। यह सम्मान भिलाई के जिला संयोजक विनोद देवांगन ने प्राप्त किया।

प्रथम कार्यसमिति बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक शंभू गुप्ता, व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आतिथ्य में स्वच्छता भारत अभियान विभाग, जिला भिलाई के जिला संयोजक विनोद देवांगन, उत्तम साहू, संजय अग्रवाल, मुरलीधर गुल्हने, जयप्रकाश यादव एवं छत्रपाल साहू को इस सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु सादर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version