विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तैयारी शुरू: दुर्ग में BJP के प्रभारी राजीव ने ली पहली बैठक…मंडलों में कार्यकर्ताओं को किया चार्ज, क्या है तैयारी, पढ़िए खबर

दुर्ग। मिशन 2023 को लेकर भाजपा ने मैदानी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधानसभा क्षेत्रो में सीनियर नेताओ को प्रभारी नियुक्त कर दिए है। इसी परिपेक्ष्य में आज दुर्ग शहर विधानसभा सभा के नवनियुक्त प्रभारी व रायपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शहर के चारों मंडलो में मण्डल से लेकर बूथ अध्यक्षों तक के कार्यकर्ताओं का क्रमवार बैठक लेकर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावो में प्रदेश की भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आव्हान करते हुए आगामी 9 सितम्बर को भाजपा राष्ट्रिय संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमो को प्राथमिकता से करते हुए राज्य सरकार की नाकामीयो को लेकर घर घर तक जाने व मण्डल से लेकर बूथ तक विद्यमान समस्यायों को प्राथमिक्ता से उठाने की अपील किया।
इस अवसर पर बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व मेयर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकर,चैनसुख भट्टड़,जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री दिनेश देवांगन,बोधन यादव मनोज मिश्रा मंडल अध्यक्षगण चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल,दीपक चोपड़ा,सतीष समर्थ,विनायक नातू युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहु आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया गोवर्धन जायसवाल सहित सभी मंडलो में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व बुथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधानसभावार मण्डल स्तरीय बैठक के तहत सर्वप्रथम गंजपारा सदर मंडल भाजपा कार्यालय, सिकोला भाठा पटरी मंण्डल में मानस शक्ति नगर,चंडी शीतला मंडल में परमेश्वरी भवन गया नगर व कसारीडीह बोरसी मंडल में सांस्कृतिक भवन बोरसी कालोनी में क्रमवार बैठक आयोजित किया गया जो दिनभर चली इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने शहर के सभी मंडलो में दिनभर क्रमवार बैठक लेते हुए प्रत्येक वार्डो के बूथों की संरचना से लेकर कार्यकर्ताओ की मौजूदगी कार्यपद्धति का फीडबैक लेते हुए कहा कि आगामी एक वर्ष प्रत्येक कार्यकर्ताओ के लिए बड़ी चुनौती है प्रदेश में भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से आमजन बेहद त्रस्त है विकास कार्य ठप्प पड़े है युवा किसान सभी परेशान है और शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी अब सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर रही है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के अपेक्षाओं को पूरा करने 2023 में भाजपा सरकार बनाने कमर कस कर अपने अपने बूथों में जाए व जन जन के बीच भुपेश सरकार की विफलताओं को रखे विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के सभी चारो मंडलो के शक्ति केंद्र व बुथ अध्यक्षो सहित सभी जिला व मंडल पदाधिकारियो से 9सितम्बर को राजधानी पहुँच रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आगमन पर आयोजित सम्मेलन पहुँचने की अपील करते हुए कहा कि अब भाजपा संगठन पूरी तरह से राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई और है दुर्ग शहर विधान सभा में कमल खिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने तक संघर्ष जारी रखेगी बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित मंडल अध्यक्षो ने भी सम्बोधित किया।
आयोजित बैठक में मंडल महामंत्री गण देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकार,राहुल पंडित, सुनील अग्रवाल,बंटी चौहान, पोषण साहू,राकेश यादव,युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा,गौरव शर्मा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षगण शीतल जांगिड़,गीता वर्मा,मौसमी ताम्रकर,अहिल्या यादव,पार्षद नरेंद्र बंजारे मनीष साहू,लीना दिनेश देवांगन,कांशीराम कोसरे पूर्व पार्षद श्रीमती दीपक देवांगन ,शम्भू पटेल,गुलाब वर्मा,योगेन्द्र साहू,द्वारिका साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,संतोष कोसरे,सुनील साहू,संतोष तिवारी, कैलाश चन्द्राकर,राजेंद्र पाध्येय,सुरेंद्र कौशिक,अमजद अली गोपी साहू उपाध्याय रजनीश श्रीवास्तव, कलिंदरी साहू, प्रकाश ताम्रकार,जितेन्द्र साहू,मनहरन देवांगन, कोषाध्यक्ष गोविंद देवांगन, सहकोषाध्यक्ष कुणाल मिश्रा,मीडिया प्रभारी आसिफ़ अली सैय्यद, मंत्री टोमेश साहू, विरेंद्र तनना,गायत्री वर्मा,पार्वती पण्डित,भावना दिवाकर जगदीश गुप्ता,राकेश साहू,देवेंद्र टण्डन,रोमनाथ साहू,,रामावतार साहू,संजना चौबे, सरस्वती सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा यादव, गोपु पटेल, शुभम साहू, नवीन साहू,मीनाक्षी महोबिया, रेणुका देवांगन,दिनेश्वरी तुरक़र, अम्बा ठाकुर,रितेश सोनी,दीपेन्द्र देशमुख,प्रदीप गजपाल,सोनिका रेवतकर,सीमा साहू,नीलू पाण्डे,नरेंद्र ताम्रकार,योगेन्द्रनाथ साहू,विजय साहू,उत्तम साहू,निशिकांत मिश्रा, विरेंद्र चन्द्राकर, श्यामलाल चन्द्राकर,शरद शर्मा,राजेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मी नारायण,ज़ाकिर खोखर,राधे कौशल,जीवन यादव,दीनदयाल सिंन्हा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग