भिलाई में BJP और श्रीराम जन्मोत्सव समिति को झटका: पूर्व मंत्री के समर्थक और भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी…विधायक देवेंद्र और जिलाध्यक्ष मुकेश ने पहनाया कांग्रेस का गमछा, सूची में देखिए कांग्रेस में शामिल होने वालों के नाम

भिलाई। भाजपा की मुश्किलें 2023 से पहले बढ़ती हुई दिख रही है। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के समर्थक और भाजपा संगठन के अलग-अलग प्रकोष्ठों में रहकर जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपाइयों ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि अब पार्टी में जान नहीं बची है। नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करना छोड़ दिया है। कांग्रेस ज्वाइन करने वाले सभी खुर्सीपार क्षेत्र से है। जिन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

लगातार चल रहा कांग्रेस में शामिल कराने का दौर…
मिशन-2023 के लिए कांग्रेस ने ग्राउंड पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस विधानसभा को मजबूत करने में जुट गई है। विधायक देवेंद्र यादव इस काम के लिए अलग ही रणनीति के साथ मैदान में है। एक के बाद एक भाजपाइयों को कांग्रेस में शामिल कराने की रणनीति भी अलग है।

चुनाव के बाद से चार बार भाजपाइयों को कांग्रेस की सदस्यता दिला चुके हैं। इनमें पूर्व पार्षद से लेकर पूर्व मंडल अध्यक्षों के नाम है। आज भी खुर्सीपार क्षेत्र के भाजपाइयों ने कांग्रेस का गमछा पहना। विधायक देवेंद्र यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

इन्होंने ज्वाइन किया कांग्रेस, पहन लिया कांग्रेस का गमछा…

भाजयुमो के पूर्व मंत्री राकेश श्रीवास्तव, राम जन्मोत्सव समिति जिला उपाध्यक्ष वासुदेवन, श्रीराम उत्सव समिति के सदस्य के.प्रवीण,श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पूर्व मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष शेख मुइनुद्दीन, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज प्रजापति, उपाध्यक्ष रामू सर, वार्ड 49 के अध्यक्ष कृष्णा, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष संजू महको
ने कांग्रेस प्रवेश किया ।


श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने थामा कांग्रेस का साथ
श्री राम जन्मोत्सव समिति के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, वार्ड 47 श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष उमापति रेड्डी, कार्य समिति के सदस्य एवं साई सेवा समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, पूर्व मीडिया प्रभारी श्रीरामजन्मोत्सव समिति अभिजीत विश्वास,

भाजयुमो सह प्रशिक्षण प्रमुख प्रमोद शर्मा, बजरंग दल के पूर्व संयोजक रवि शंकर पाल, वार्ड 45 के सक्रिय सदस्य योगेश गुप्ता, श्री राम जन्मोत्सव समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य कामेश जयसवाल, रितेश शाह, वार्ड 49 के परविंदर सिंह, कृष्णा महमन, वैष्णव सर, , राकेश अग्रवाल,ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

वार्ड 44 के भाजपा कार्यकर्ताओं भी हुए शामिल
मुन्ना शिव प्रकाश, नारायण स्वामी, पी भास्कर रेड्डी, मोहन राव, जी राजू राव, पी नटराज, अरविंद, पी यादव,जी भार्गव प्रतिमा,दमयंती, रोजा रेड्डी,जेम्स,दिलीप यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके खुर्सीपार की ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल,महापौर परिषद के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, युवा एवं खेल विभाग प्नभारी आदित्य सिंह एम आईसी सदस्य रीता सिंह गेरा, खुर्सीपार के जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डी कामराजु,पार्षद के.जगदीश, शुभम झा, एम लक्ष्मी गोपाल, डी नागमणि, राजा देवांगन अजित सिंह, प्रमोद बैठा,कोलाराजू सियाराम कौशिक समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।