बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष: कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे… बोले – ‘बघेल को आराम दो, भाजपा को काम दो’… कांग्रेस का नाम ही छलावा

बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का नाम ही छलावा है। उनका एक-एक नेता लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या को लेकर कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां नक्सली हमले बढ़ गए हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो सुख-चैन था। कल तक मन बहुत उत्साहित था, जो कल रात घटना हुई, उससे मन बहुत द्रवित है। जेपी नड्डा शनिवार को जगदलपुर में सभा को संबोधित कर रहे थे।

भूपेश बघेल सरकार में बढ़े नक्सली हमले
लालबाग मैदान में हो रही जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि, क्या ये सच्चाई नहीं है, कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। यह इनके प्रशासन के बारे में दर्शाता है। जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तो सुख, शांति, चैन और अमन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिए। कहा कि, मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की बात ही नहीं है।

उनका लक्ष्य है, फूट डालो और राजनीति करो
नड्डा ने कहा कि, हम विकास के लिए बने हैं, वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं। हम लोगों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं, वह लोगों को भटकाने के लिए बढ़े हैं। उनका लक्ष्य है कि फूट-डालो और राजनीति करो। इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। हम गर्व और गौरव से कह सकते हैं कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तब छत्तीसगढ़ बना। उन्होंने जो कहा था, वह किया। मुझे याद है, जब स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। जब वहां गर्मी ज्यादा हो गई, तो यहां का आनंद लेने आ जाते। कभी यहां के दूर-दराज के इलाकों की सुध नहीं ली।

रमन सिंह सरकार ने पावर कट फ्री स्टेट बनाया
उन्होंने कहा कि, रमन सिंह के समय में जो काम हुआ, उसे बताना चाहता हूं। उजाले का महत्व तभी समझ में आता था, जब अंधेरे में रहे हों। यहां बिजली नहीं आती थी। रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर कट फ्री स्टेट बनाया। हम छाती ठोककर इस बात को कह सकते हैं। हम आपसे यह कहते हैं कि भूपेश का पावर कट कर दो। इस राज्य को आगे बढ़ाने का काम करो। जब रमन सिंह ने सरकार संभाली तो उस समय छत्तीसगढ़ का बजट सात हजार करोड़ का था। जब उन्होंने सरकार छोड़ी तो उस समय बजट 83 हजार 169 करोड़ का बजट था। यह है विकास की कहानी। काम करने वालों की कहानी।

आदिवासियों को वन अधिकार दिया
आप सबको मालूम है कि चावल एक रुपये में दिया गया और 48 लाख परिवारों को चावल बांटा गया। वन अधिकार, जमीन पर अधिकार अगर आदिवासियों का दिया तो रमन सिंह ने दिया। तीन लाख 35 हजार वन अधिकार पत्र बांटे गए। भाजपा सरकार में दंतेवाड़ा में प्रयास स्कूल खोला गया। छात्रावासी स्कूल खोला गया, जिसमें बच्चे-बच्चियों को पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है। आदिवासियों भाइयों की पढ़ाई के लिए विशेष स्कूल खोले गए। दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी खोली गई। इसमें 13 विभिन्न संस्थान खुले, उसमें एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुला। गौरव से कह सकता हूं कि जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला।

मोदी राज में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना भारत
नड्डा ने कहा कि, आदिवासी भाइयों से निवेदन करूंगा कि वो मोदी जी का भाषण सुनें। उनके राज्य में भारत कहां चल पड़ा है। एक आदिवासी महिला प्रथम नागरिक होकर 140 करोड़ के देश का मार्गदर्शन कर रही हैं। मोदी सरकार में आठ ट्राइबल मंत्री हैं, तीन गर्वनर हैं। जब अमेरिका का ग्रोथ रेट, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप का विकास रुक गया है, उस समय मोदी जी ने कोरोना से लड़ाई लड़ी। भारत आज 6.1 प्रतिशत से ग्रोथ रेट बनाकर चल रहा है। जिस ब्रिटेन ने हमपर 200 साल राज्य किया। मोदी के राज्य में अंग्रेजों को पछाड़कर पांचवें नंबर की अर्थव्यवथा बन गई है। दवाई बनाने में भारत दुनिया की फार्मेसी बन गया है।

मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में जगदलपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। सभा में पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत सागर साहू, बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम को मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों में नौकरी...

भिलाई। भिलाई में ग्रेजुएट पास स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। अगर, आप भी ग्रेजुएट हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी तलाश...

भिलाई में 28 से होने जा रहा सबसे बड़ा...

भिलाई। भिलाई में दैनिक भास्कर समूह के रेडियो स्टेशन 94.3 मायएफएम और वेदांतु लर्निंग सेंटर द्वारा आजोजित होने वाले तीन दिवसीय माई एडु फेस्ट...

झारखंड की कमान संभाले विधायक ललित चंद्राकर: बोले –...

डेस्क। आज झारखंड प्रवास के दौरान दुमका लोक सभा क्षेत्र सारठ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बसाहा मंडल चित्रा मंडल, पथारडा में लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन...

छत्तीसगढ़ में जुआरियों के फड़ पर रेड: पुलिस ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजातालाब क्षेत्र में जुआ खेलते 10 आरोपी को...

ट्रेंडिंग