CG – भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों के अपराधों की जानकारी: इन 2 प्रत्‍याशियों के खिलाफ केस दर्ज की जानकारी की सार्वजनिक

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्‍तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों पर दर्ज़ आपराधिक मामलों की जानकारी साझा की है। पार्टी की तरफ से आज 2 प्रत्‍याशियों के खिलाफ चल रहे मामलों की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। इस जानकारी में भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक यह भी स्पष्ट किया गया है कि “क़ानूनी मामलों में घिरे इन नेताओं को क्‍यों लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्‍याशी मैदान में उतारा गया है।”

बीजेपी ने बताया कि उनके सांसद प्रत्‍याशी संतोष पांडेय के खिलाफ कवर्धा में मुकदमा चल रहा है। पांडेय राजनांदगांव सीट से सीटिंग एमपी हैं। इन पर कवर्धा में हुए धार्मिंक उन्‍माद के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था। बीजेपी के अनुसार यह मुदकदमा राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दर्ज किया गया था।

बीजेपी के अनुसार रायपुर संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। यह केस उनके खिलाफ 2003 में दर्ज हुआ था। अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। अभी वे राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। अब उन्‍हें लोकसभा के मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अग्रवाल को टिकट दिए जाने का बचाव करते हुए केस को राजनीति से प्रेरित बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...