CG – भाजपा ने दिखाया पांच पार्षदों को बाहर का रास्ता: BJP जिलाध्यक्ष ने 5 पार्षदों पर की कार्यवाही, फ्लोर टेस्ट के दौरान किया निष्कासित

भाजपा ने दिखाया पांच पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। आने वाले कुछ महीने में चुनाव होने वाले है। ऐसे में हर राजनितिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। दरअसल, कुछ समय पहले भाजपा के कुछ पार्षदों ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। इसलिए ऐसे पार्षदों को भाजपा ने चुनाव से पहले निष्कासित कर दिया है। बता दें, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी पार्षदों पर कार्यवाही की हैं।

राजपुर नगर पंचायत में पार्षदों का 12 मई को फ्लोर टेस्ट किया गया था। फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा के 5 पार्षदों में बगावत की बात आ गई थी। जिसके बाद उन्हें भाजपा में नहीं रहने देने का फैसला किया गया था। पार्टी के खिलाफ कार्य करने को लेकर इन सभी पर कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version