नांदगांव के होटल में होगा भिलाई भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: 26 से तीन दिनों तक भाजपा के दिग्गज देंगे जीत का मंत्र…

भिलाई। प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। चुनाव की तैयारी को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। उससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। दुर्ग भाजपा के बाद अब भिलाई जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम 26 जून से शुरू होने वाला है जो 28 जून तक चलेगा। भिलाई जिला भाजपा के नेताओं को जिले में कोई भी ढंग का हॉल या होटल नहीं मिला, इसलिए इस प्रशिक्षण शिविर को राजनांदगांव जिले के सोमनी में स्थित लग्जरी होटल में कराया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 26 जून को होगा तथा 27 जून को अलग अलग सेशन में मुख्य वक्ता अपना वक्तव्य कार्यकर्ताओ के बीच रखेंगे। 28 जून को कार्यक्रम का समापन होगा।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीगण, भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सभी जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनके महामंत्री सभी जिला प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक अपेक्षित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...