अब 17 की जगह 18 जुलाई को MLA देवेंद्र यादव के घर का घेराव करेगी भाजपाई: घेराव में शामिल होंगी पूर्व मंत्री लता उसेंडी… छत्तीसगढ़ी त्यौहार हरेली के कारण बदला शेड्यूल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा 17 जुलाई को होने वाले विधायक देवेंद्र यादव के घर के घेराव संशोधित कर 18 जुलाई को किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता उसेंडी शामिल होगी। वही दूसरा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार 17 जुलाई को 11बजे से भाजपा भिलाई कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने बताया कि इस पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान ठेठरी, खुरमी, चीला बनाया जाएगा साथ ही गेड़ी चढ़ा जाएगा। इस हरेली पर्व कार्यक्रम के संयोजक महेश वर्मा, सहसयोंजक जय प्रकाश यादव, सदस्य रेखराम बंछोर, मिथला खिचरिया, बिजेन्द्र सिंह, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कृति नायक, राजेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह होंगे। जो रविवार को बैठक कर कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...