कल गृहमंत्री साहू के क्षेत्र में रहेंगे भाजपा के दिग्गज: पूर्व मंत्री चंद्राकर, नेताम संग सवन्नी करेंगे कार्यकर्ताओं को चार्ज, एक मंच पर नजर आएंगे सांसद विजय और सरोज

भिलाई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण में कल भाजपा आमसभा करने जा रही है। इस आमसभा का उद्देश्य भाजपा ने छत्तीसगढ़ में दमनकारी कांग्रेस नीति सरकार के विरोध बताया है। दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दमनकारी कांग्रेस नीत सरकार के प्रखर विरोध के लिए छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत 14 दिसंबर 2022 को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की आम सभा दोपहर 1:00 से मां कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा टैंक रिसाली में आयोजित की गई है।

इस बैठक में प्रदेश द्वारा निर्धारित वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, एवं पूर्व हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभा को संबोधित करेंगे।

साथ ही राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, भिलाई जिला भाजपा प्रभारी संतोष बाफना, दुर्ग जिला भाजपा प्रभारी पुरंदर मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर दुर्ग जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

आम सभा स्थल मां कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा टैंक रिसाली
दिनांक 14 दिसंबर 2022
समय दोपहर 1:00 बजे से
आप समस्त दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...