वक्फ बिल को लेकर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, एक से 10 मई तक होंगे कई कार्यक्रम

रायपुर. वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि, बीजेपी पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी और मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेगी. इसके लिए 1 से 10 मई तक अलग- अलग कार्यक्रम होंगे.

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया, 1 मई को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की कार्यशाला भी होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सभी मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे.

किरण देव ने कहा, कांग्रेस ने पूरे देश में झूठ परोसने का काम किया. मुस्लिम समाज के लोगों के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश की. महिला मोर्चा के नेतृत्व में भी जनजागरण कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे. मुस्लिम समाज के धर्म नेताओं के सामने अल्प संख्यक मोर्चा संगोष्ठी का आयोजन करेगी. इसमें नए संसोधन बिल के सकारात्मक पहलुओं को बताया जाएगा. बिल की सत्यता को लेकर जनता तक जाएंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...