भिलाई में BJP निकालेगी शंखनाद पदयात्रा: 9 को यहां से होगी यात्रा शुरू…दिग्गज नेता सभी वार्डों का करेंगे भ्रमण; भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने किया एलान

भिलाई। भिलाई में भाजपा शंखनाद पदयात्रा निकालने वाली है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर भाजपा, कांग्रेस को घेरने की तैयारी में लग गई है। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा जानकारी दी गयी कि वे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ एक शंखनाद पदयात्रा के माध्यम से निम्न बिंदुओं को लेकर भिलाई नगर निगम वार्ड न.1 से लेकर 70 तक पदयात्रा की जाएगीI

जिसमें पार्टी के पार्षद एवं छाया पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होकर निगम के द्वारा जो मूलभूत समस्याओं के सम्बन्ध में कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन मुद्दों को लेकर आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जायगी और उनको एकत्र कर नगर निगम आयुक्त के सामने निराकरण हेतु ज्ञापन के माध्यम से रखी जाएगीI

बिचपुरिया ने बताया कि नगर निगम में लम्बे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार, नियमित एवं ठेका कर्मचारियों को समय पर वेतन ना मिलना, निगम क्षेत्र में नालियों की सड़को की सफाई ना होना और गन्दगी और कचरे का अम्बार लगना, नालियों के अंदर से वाटर पाइप लाइन और गंदे पानी का पाइप एक साथ जाने के कारण प्रदूषित जल लोगों के घर में पहुंचनाI

बिचपुरिया ने बताया कि पानी टंकियों की सफाई ना होने के कारण लोगों को प्रदूषित जल पीने के लिए मजबूर होना इन सब कारणों से पिछले दिनों डायरिया का प्रकोप पूरे कैंप एवं अन्य क्षेत्रों में फैला जिसकी वजह से दो परिवारों ने अपने घर के सदस्यों को खो दिया जिन्हें आज तक कोई भी मुआवजा या सहायता उन परिवारों को नहीं दी गयी और आज भी डायरिया के मरीज लगातार गंदे पानी पीने की वजह से आ रहे है और इस रोग से ग्रसित होकर के पीड़ित हो रहे है।

बिचपुरिया ने बताया कि इसके अलावा भूपेश सरकार केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा स्वीकृत लाखों गरीबों को आवास से वंचित रख रही है करोड़ो का भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों का संरक्षण कर रही है और खुद भी भ्रष्टाचार में सरकार पूर्ण रूप से लिप्त हैI इन्हीं सब बातों को लेकर मेरे द्वारा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस शंखनाद पदयात्रा का शुभारंभ दिनांक- 9/12/2022 को सुबह 9.30 बजे जुनवानी चौक वार्ड न. 1 से प्रारम्भ की जाएगी और सभी वार्डों में जनता से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करते हुए सभी वार्डों का भ्रमण करते हुए दिनांक- 17/12/2022 को श्री राम चौक हुडको में एक वृहत आम सभा के रूप में समाप्त होगी।

बिचपुरिया ने बताया कि जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं अन्य प्रदेश के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ वैशाली नगर विधानसभा के सदस्य रतन भसीन पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ,क्षेत्रीय सांसद विजय बघेल सम्माननीय राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय सुविधा अनुसार इस शंखनाद पदयात्रा में शामिल होंगेI

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए।...

मतदान में हर पल पर रहेगी पैनी नजर: CEO...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तगड़ा झटका: बस्तर में वोटिंग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर में वोटिंग के एक दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर...

अनोखी पहल: रायपुर जिले के सात विधानसभा के एक-एक...

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में जिले के सभी विधानसभा के एक-एक बूथ दिव्यांग कर्मचारी संभालंेगे। जिनमें पीठासीन अधिकारी सहित पी-01, पी-02 एवं पी-03 सभी...

ट्रेंडिंग