सीएम से नहीं मिलने देने पर भाजपा के कार्यकर्ता ने दी गिरफ्तारी: जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा – भाजपाइयों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान मे कांग्रेस सरकार द्वारा गंगा जल कि कसम ले कर किये गये वादे जैसे शराब बंदी, बेरोजगारी भत्ता, प्रधानमंत्री आवास आदि जनसमस्या को लेकर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आज भिलाई नगर व वैशालीनगर में मुख्यमंत्री के जन चौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे आम जन मानस कि समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल के रूप मे ज्ञापन सौपने जा रहे थे।

भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भूपेश बघेल सरकार द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर झूठी सौगंध खाकर जो चुनाव में चुनावी घोषणा पत्र में जो झूठे वादे किए गए थे। वो अब तक पूरे नहीं हुए उन सब मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। कांग्रेस की सरकार के इस रवैया को अलोकतांत्रिक हैं एवं यह रवैया ब्रिटिश सरकार की याद दिला दी है इस घटना के हम पुरजोर निंदा करते हैं एवं भाजपा कार्यकर्ता उनके हरकतों से डरने वाली नहीं हैं आगे भी हम अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस जन चौपाल में जाने के लिये गदा चौक में एकत्रित होकर जनहित के मुद्दों पर शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने हेतु कार्यक्रम स्थल मे पहुँचने हेतु आगे बढ़ रहे थे।

इतने मे आधे बीच मे ही कांग्रेस सरकार प्रायोजित तरीके से बल प्रयोग पुलिस को सामने करते हुये सभी कार्यकत्ताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मिले हुए अधिकार से वंचित करते हुये रास्ते मे अवरोधक लगाकर भारी बल पूर्वक का प्रयोग करते हुए सारे कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को प्रायोजित तरीके से रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। ब्रिजेश बिचपूरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस के आला अधिकारियों से मुखर होकर कार्यकर्ताओं की त्वरित छोड़ने हेतु दबाव बनाया जिसके परिणाम स्वरूप सभी को छोड़ा गया।

कार्यक्रम से प्रमुख रूप से बीजेपी जिलाअध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह,जिला मंत्री जय प्रकाश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमित मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विशाल शाही, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा ,गोपाल बिष्ट, प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, विजय शुक्ला, बिजेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, अशोक जैन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, सौरभ जयसवाल ,जिला मिडिया प्रभारी युवा मोर्चा नीरज तिवारी, मंडल अध्यष्टु युवा मोर्चा कैम्प मंडल नवीन सिंह जिला कोषाध्यक्ष मोनिष् काले, चंदन यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, रोहित दुबे, स्वास्थ्य प्रमुख युवा मोर्चा . पी. राज, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, आशु तिवारी, हरप्रीत सिंह, विश्वरंजन सिंह, पीयुष अग्नीहोत्री, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पाडेय, विनय सेन, यश सोनी, रिषभ त्रिपाठी, राहुल सिंह विक्की सोनी, राजू जंघेल, मोरध्वज वर्मा, रश्मि साव, सत्यम गुप्ता, जिला प्रशिक्षण प्रमुख अरविन्द सिंह, योगेश पटेल, सोनू यादव, जितेन्द्र साहू, बिजेन्द्र सिंह, दीपक त्रिपाठी, किशन साहू, खुर्सिपार अध्यक्ष प्रशांत कुमार , प्रदीप पाण्डेय, दुर्गेश कुमार चौधरी,पी. एस ठाकुर, दीपक जंघेल, धनेश्वर चौहान, विक्की यादव,किशन सिंह, शंकी सिंह ,प्रहलाद सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Exit mobile version