भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र आंदोलन के चेतावनी: मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा – कैंप की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो जोन कार्यालय में करेंगे उग्र आंदोलन

भिलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय के निर्देशानुसार और समाजसेविका चारुलता पाण्डेय के मार्गदर्शन मे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व मे जोन 3 कार्यालय का घेराव किया गया।

जोन आयुक्त को पिछले महीने भी शुभम सिंह के द्वारा कैंप से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया था , जिसके निराकरण न होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कैम्प मंडल के द्वारा मदर टैरेसा नगर जोन का घेराव किया गया तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई कि।

उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही जो भी की गई हो उसकी जानकारी वह दें ,जिसे जोन आयुक्त द्वारा अस्वीकार करते हुए पुलिस प्रशासन का बल दिखाने का प्रयास किया गया, जिससे आक्रोशित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर मटकी फोड़ने लगे और जोन आयुक्त के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

काफी लंबे समय के माथापच्ची के बाद आयुक्त सिर्फ 2 से 4 लोगों को अंदर आने के परमिशन देने के साथ पुलिस प्रशासन को भेजी। जिसमें मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के द्वारा कई प्रश्न पूछे गए जिसमें साफ सफाई से संबंधित, स्ट्रीट लाइट से संबंधित, कैंप के अनेक समस्याओं के निराकरण का जवाब मांगा गया। जिसका उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि हम अपनी तरफ से जो काम हो सकता था कर चुके, इसके आगे शासन की जवाबदेही है।

उनके हाथ में कुछ भी नहीं है और बिजली और खंभे की आपूर्ति सीएसईबी के अधिकारियों को जिम्मा सौपते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। जिससे आक्रोशित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इस आंदोलन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी और उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल प्रमुख रुप से उपस्थित थे। मंडल महामंत्री सत्यम यादव ,एस साई कुमार,मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पांडे ,प्रकाश मिश्रा, श्याम जायसवाल, मोहित गहलोत,अभिषेक शर्मा, सूर्या तिवारी,विपिन चौधरी ,अनिश अग्रवाल, अमित सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति में किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का कार्य जल्द...

दुर्ग। दुर्ग निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का कार्य को लेकर गुरुवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने संबंधित अधिकारियों के साथ डाटा सेंटर में...

नाली में गोबर देख भड़की कमिश्नर: रिसाली में डेयरी...

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र में गुरुवार को आयुक्त मोनिका वर्मा ने डेयरी संचालक को फटकार लगाई है। इसके साथ ही डेयरी संचालक पर दो...

भिलाई निगम क्षेत्र में खेल के माध्यम से वोटर्स...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फ्लड लाइट फुटबाल मैच का आयोजन 18 अप्रेल 2024 को संध्या समय 6...

CG – कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें: आदेश...

रायपुर। राम नवमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। कल बुधवार को सभी मीट दुकानें बंद...

ट्रेंडिंग