दुर्ग। दुर्ग नगर निगम चुनाव में मतदान और मतगणना के पहले ही भाजपा का खाता खुल गया है। वार्ड 21 से भाजपा की प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गई है। उनके खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी मीरा सिंह ने आज अचानक नाम वापसी के दिन विद्यावती सिंह के समर्थन में अपना नाम वापस कर दिया। इस वार्ड से भाजपा-कांग्रेस के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। निर्विरोध निर्वाचित विद्यावती सिंह पूर्व पार्षद अरुण सिंह की मां है।
