दुर्ग में BJP का घर-घर संपर्क अभियान: केंद्र की योजनाओ को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य, शहर में इस स्थान पर 30 जून को रखा गया कार्यक्रम

भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों को लेकर घर-घर संपर्क राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग बूथ में किया जाना है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा गंजपारा सदर मंडल में घर-घर संपर्क कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम 30 जून, शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से चालू हो जायेगा। कार्यक्रम का प्रारंभ स्थल गंजपारा सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में माता को चुनरी चढ़ाकर अभियान प्रारंभ होगा, जो कि सम्पूर्ण गंजपारा सदर मंडल में होगा।

इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर, जिला प्रभारी विशेष जनसंपर्क अभियान दिलीप साहू जी,
मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष अल्का बागमार, मण्डल सहप्रभारी सत्येंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष गंजपारा सदर मंडल मदन वाढ़ई के साथ-साथ दुर्ग शहर में निवासरत समस्त जिला भाजपा पदाधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ नेता गण भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...