दुर्ग से BJP के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल 15 को भरेंगे नॉमिनेशन: CM विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित शामिल होंगे कई दिग्गज नेता… MLA यादव ने दी जानकारी

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए दुर्ग सीट से प्रत्याशी 15 अप्रैल को नॉमिनेशन फाइल करेंगे। आपको बता दें कि, आज से 19 तारिक तक तीसरे चरण के लिए नॉमिनेशन भर सकते है। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा। विजय बघेल के नामांकन के मौके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दौरान जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। यह जनसभा स्टेडियम के पास मानस भवन ग्राउंड में सुबह 10:00 बजे से होगी।

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन दाखिले के दौरान होने वाली जनसभा हेतु दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डो से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नामांकन रैली में शामिल होंगे। दुर्ग शहर से अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो इसके लिए चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद मंडल और वार्ड स्तर पर बैठक करके लोगों को नामांकन रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

दुर्ग शहर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटे हैं। दुर्ग शहर में भाजपा सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क करते हुए उनसे नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...