गुरु घासीदास जयंती पर ये पहल अच्छी है: BJYM ने भिलाई के इस बस्ती में 3 टन सब्जियों का किया वितरण… लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान; देखिए Photos

भिलाई। आज गुरु घासीदास जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर को खास बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने अच्छी पहल की है। BJYM द्वारा गुरु घासीदास बाबा ]की जयंती पर भिलाई के घासीदास नगर के बस्ती में गरीब जरूरतमंद लोगों के बिच सब्जियों का वितरण किया गया।

BJYM मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय के निर्देशानुसार और समाजसेविका चारुलता पाण्डेय के मार्गदर्शन मे मैंने और अपनी टीम के साथ घासीदास जयंती के उपलक्ष्य पर बस्ती में विशाल संख्या में कुल 3 टन सब्जी का वितरण किया।

BJYM के 20-25 कार्यकर्ता ने ट्रक भर कर सब्जियों को बस्ती में बांटा। सब्जी प्राप्त कर बस्ती के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गईा। उनके चेहरों में ख़ुशी साफ साफ नजर आ रही है।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से युवा मोर्चा के अमित सिंह, उपाध्यक्ष श्याम जायसवाल, महामंत्री साई कुमार, मोहित गहलोत, ,शुभम चौहान, बुज्जी राव, अभिषेक भगत, अमर यादव, अभिषेक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की कमर...

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा निवासी 48 वर्षीय...

गर्भवती महिला का बिना सहमति कराया गर्भपात, पति और...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मधुबाला गिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई...

SBI शाखा में 94 लाख का गबन, छह साल...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एंटी...