भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय का छावनी क्षेत्र दौरा… स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण और रोड मरम्मत के लिए अधिकारियों से की चर्चा

भिलाई। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने गुरुवार को छावनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। छावनी से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर विगत लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी, जिस पर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों से चर्चा की।

पाण्डेय ने आज छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग का अवलोकन किया। 400 मीटर लंबा यह मुख्य मार्ग विगत लंबे समय से खस्ताहाल है, जिसके मरम्मत के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। इस संबंध में पाण्डेय ने आज जोन -4 आयुक्त से जल्द से जल्द रोड के संधारण की चर्चा की।

साथ ही उन्होंने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ से भी केंद्र में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से यहां लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद वीणा चंद्राकर, गिरीजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, राकेश बंछोर, निखिल ताठे, आशुतोष पाण्डेय सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...