भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, CG का सबसे बड़ा “युवा कौशल केंद्र एवं ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” भिलाई में स्थापित करने की रखी मांग

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम हिंदू ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री टोकन साहू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रशम ने मांग रखी कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा “Youth Skill Development Hub” और “Open Sports Complex” भिलाई में स्थापित किया जाए।

BJYM नेता प्रशम ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि

“भिलाई प्रदेश का औद्योगिक और युवाओं का मुख्य केंद्र है। यहां हर वर्ष हजारों युवा शिक्षा प्राप्त करते हैं, लेकिन उन्हें न तो समुचित कौशल प्रशिक्षण मिल पा रहा है और न ही खेलों के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध है। यह स्थिति युवाओं को पलायन की ओर धकेल रही है।”
उन्होंने यह प्रस्ताव दिया कि यह केंद्र भारत सरकार की Smart Cities Mission, NSDC (National Skill Development Corporation) या PM UDAY योजना के अंतर्गत स्थापित किया जाए, और इसे “Bhilai Youth Mega Hub” नाम दिया जाए।

प्रस्तावित केंद्र में शामिल सुविधाएं:

  • डिजिटल व तकनीकी कौशल प्रशिक्षण (Digital Skills, Retail, Electrician, ITI, Coding, आदि)
  • प्लेसमेंट, इंटरव्यू ट्रेनिंग और उद्यमिता केंद्र
  • ओपन स्पोर्ट्स ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, वॉलीबॉल/फुटबॉल कोचिंग ज़ोन
    -महिला सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग व सांस्कृतिक मंच

प्रशम ने कहा:

“अगर यह केंद्र भिलाई में स्थापित होता है तो यह न सिर्फ हमारे क्षेत्र का गौरव बनेगा। बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर होगा।”
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से निवेदन किया कि इस विषय पर शीघ्र पहल की जाए और युवाओं के भविष्य को दिशा दे।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...

सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही : छुट्टी के बाद...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी स्कूल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों ने...

भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।...