भिलाई निगम के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा: शादी-समारोह के लिए दिया जाए श्रीराम चौक का मंगल भवन…पार्क में एंट्री पर बंद हो वसूली, भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर निगम के अपर आयुक्त से मुलाकात की और आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो के शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल के प्रमुख नितेश मिश्रा ने बताया कि, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लिए जा रहे तुगलकी फरमानों के विरुद्ध भिलाई नगर निगम में जाकर ज्ञापन सौंपा गया है। अपने फैसलों को तत्काल वापस लेने की मांग रखी गई है।

नितेश ने बताया कि, क्रांतिकारी श्रधेय भगत सिंह की स्मृति में सेक्टर-5 में बनाये गए उद्यान, शहीद उद्यान में प्रवेश हेतु शुल्क लिया जा रहा है जिसका भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने विरोध किया है। तत्काल पार्क में प्रवेश निशुल्क किया जाए। भाजपा शासन काल मे खुर्सीपार जोन-4 में श्री राम चौक के समीप बनाये गए मंगल भवन में निजी प्रायजनो हेतु आबंटन की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। जिसका भाजयुमो ने विरोध करते हुए तत्काल पूर्व की तरह आवंटन प्रक्रिया जारी की जाए।

प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो नितेश मिश्रा ने कहा एक तरफ शहीद पार्क सेक्टर-5 में क्रांतिकारी भगत सिंह के नाम से अपने मातहतों से वसूली करवाई जा रही है। वहीं खुर्सीपार स्थित मंगल भवन जो निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों में निजी कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध था। उस ओर निगम द्वारा निजी आयोजनों पर प्रतिबंध पूर्ण रूप से तुगलकी फरमान है।

जिसका भाजयुमो विरोध करती है। निर्णयों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है यदि नगर निगम अपना तानशाही पूर्ण लिए गए निर्णय को वापस नहीं लेता तो भाजयुमो द्वारा उग्र आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो, जीववश उपाध्याय, अनुराग, अभिषेक ,जय प्रसाद समिल्लित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...