भाजयुमो 14 अप्रैल तक मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह; किसान मोर्चा और भिलाई के पश्चिम मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान और प्राकृतिक खेती पर चलाया जनजागरण अभियान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 से भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल 2023 तक, सामाजिक न्याय सप्ताह मानने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्र की श्रृंखला में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा एवम किसान मोर्चा, जिला भिलाई के पश्चिम मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान एवम प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा, पश्चिम मंडल के अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 7, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं स्थापित मूर्ति के प्रांगण की सफाई की गई एवं माल्यार्पण किया गया।

प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती चर्चा की गई एवं श्रीअन्न ले कर जनजागरण हेतु पैदल मार्च किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोरज ध्वज गिलहरे,जिला कार्यकारणी सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल भोंसले, जिला प्रचार प्रसार मंत्री मोनीश देशमुख, जिला शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन, राजीव जैन ,पश्चिम मंडल महामंत्री गोल्डी सोनी, पश्चिम मंडल महामंत्री लल्लन यादव,वी शिवराम, जोनाथन जोना,जयप्रकाश गुप्ता, एस राजशेखर, अंजय कुमार, एम रवि, एस धनमंत,अजय कुमार, शंकर राव एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...