भिलाई के कॉलेजो में भाजयुमो का प्रदर्शन: मनमानी फीस वसूली का लगाया आरोप… प्रांत प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा ने संचालक को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रांत प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा के नेतृत्व GDR, RSR कोहका में विद्यार्थियों के साथ शॉर्ट अटेंडेंस (नॉन अटेंडिंग), एडवांस सेमेस्टर फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय में प्रदर्शन कर संस्थान के संचालक को ज्ञापन सौंपकर उपरोक्त अनियमितताओं को तत्काल ठीक करने की मांग की है। नितेश मिश्रा ने बताया कि, उक्त तकनीकी महाविद्यालयों संचालकों द्वारा नॉन अटेंडिंग के नामपर छात्रों के साथ अवैध वसूली की जा रही है। प्रांत प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा ने कहा की संस्थान के संचालक द्वारा छात्रों को मानसिक प्रतारणा देकर छात्रों से अवैध वसूली की जा रही थी, शिक्षा के इस व्यापारीकरण का भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है आने वाले समय महाविद्यालय में प्रदर्शन के साथ-साथ भाजयुमो द्वारा उक्त मांगो को लेकर उच्च मंचो में ज्ञापन देकर छात्रों की समस्याओं से अवगत करवाया जायेगा। उपरोक्त प्रदर्शन में नितेश मिश्रा प्रांत प्रशिक्षण सह प्रमुख भा ज यू मो,सौरव जायसवाल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,निखिल सोनी विधायक प्रतिनिधि ,हरी ओम चौहान,हर्ष हांडा,राज कुमार,अजय प्रसाद,नितिन साहू,अजय ठाकुर,जनार्दन साहू,सचिन ताम्रकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...