अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लूटे 29 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में एक बार फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 29 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। भिलाई के जवाहर नगर निवासी शुभम कुमार गुप्ता इस बार ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए हैं। आरोपी का लालच बढ़ता देख शुभम कुमार गुप्ता ने जामुन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के दौरान शुभम की पहचान आरोपी आलोक मिश्रा से हुई। आलोक मिश्रा ने शुभम को सब्जी व्यवसाय करने का लालच देकर अपने झांसे में लिया और शुभम के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर मोबाईल में वीडियो रिकार्डिंग कर लिया। इसके बाद इस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा।

शुभम लोक लाज के डर से किश्तों में डिमांड के अनुसार पैसे देता गया। इस तरह शुभम ने कुल 29 लाख 40 हजार रुपए आरोपी को दे डाले लेकिन आलोक का लालच बढ़ता गया। इस बात से परेशान शुभम ने आखिरकार जामुल थाने में मामला दर्ज कराया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड निवासी आरोपी आलोक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

बाईट – सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी दुर्ग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...