CG – टायर प्लांट में ब्लास्ट: 9 माह की मासूम समेत 8 झुलसे… टायर गलाने के दौरान हुआ हादसा

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया (चोड़हा) स्थित मंगल कार्बन प्लांट में एक भीषण हादसा हो गया है। पुराने टायरों को गलाने की प्रक्रिया (रिसाइक्लिंग) के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

कैसे हुआ हादसा: बताया जा रहा है कि टायर गलाते समय अचानक दबाव बढ़ने या तकनीकी खराबी के कारण धमाका हुआ।

मासूम भी शिकार: घायलों में एक 9 महीने की बच्ची (भूमि) भी शामिल है।

हालत नाजुक: घायलों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई लोग 70 से 80 प्रतिशत तक जल चुके हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घायलों की सूची:

  • साहेब राम (40 वर्ष)
  • शिव (28 वर्ष, साहेब राम का बेटा)
  • इंद्रवद (19 वर्ष)
  • इंद्रजीत खड़िया
  • प्रिया
  • उदासीन
  • भूमि (9 माह की मासूम बच्ची)

जांच जारी: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या प्लांट में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या यह प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है।

Exit mobile version