दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्ग। आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग में सोमवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्पताल के स्टाफ, आम नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. नवीन राम दारुका ने कहा कि, “हमारी टीम समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाती रहती है। रक्त की आवश्यकता हर अस्पताल में होती है, लेकिन इसकी आपूर्ति केवल रक्तदाताओं की जागरूकता से ही संभव है।”

इस शिविर का आयोजन श्री ब्लड सेंटर दुर्ग के सहयोग से किया गया। उद्देश्य था आम लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति प्रेरित करना और यह संदेश देना कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को स्वल्पाहार, प्रशस्ति पत्र और उनकी रक्तदान करते हुए तस्वीर के साथ एक मग भेंट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अस्पताल के समस्त स्टाफ और मेडिकल टीम का विशेष योगदान रहा। डॉ. दारुका ने आगे बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और जागरूकता फैलाई जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...