सेक्टर-5 में CM के जन्मदिन पर नेक काम: NSUI और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने डोनेट किया 61 यूनिट ब्लड…

भिलाई। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिन के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। इसी कड़ी में जिला एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने रक्त दान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया। सेक्टर 5 स्थित विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय में आयोजित इस शिविर में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सदस्यों और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के अध्यक्ष गुरलीन सिंह सहित उनके साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्शीवाद ब्लड बैंक के विकास जायसवाल, डॉ. हरजिंदर सिंह और उनके स्टाफ भी उपस्थित रहे। जिनके सहयोग से एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने रक्तदान किया। बताया गया कि एक ही दिन में करीब 61 लोगों ने 61 यूनिट रक्तदान किया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस विकाल रक्तदान शिविर में युवा आते गए और लोगों की मदद के लिए रक्तदान करते गए। रक्तदान करने वालों एनएसयूआई ने युवाओं ने बताया कि उन्होंने जो रक्तदान किया है। वे लोगों की मदद के लिए है।

जब भी अस्पताल में भर्ती किसी जरूरत मंद लोगों को रक्त की जरूरत पड़ेगी तब यह रक्त काम आएंगा। क्योंकि जब इमरजेंसी होगी तब समय पर ब्लड डोटन करने वाला मिलना मुस्कील होता है। ऐसे में उनके द्वारा दान किए गए ब्लड सभी ब्लड बैंक में जमा रहेंगे।

जिसे जरूरत पड़ने पर जरूरतमद लोगों को दिया जाएगा। सीएम के जन्मदिन पर इस तरह के जनहित के महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर युवाओं ने खुद को गौरवानवित महसूस किया और संकल्प लिया कि वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए रक्तदान करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

वहीं राज्य के मंत्रीगण टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, अनिला भेंड़िया समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।

लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री, गजमाला पहनाया :
मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल :
मुख्यमंत्री श्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी।

नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा :
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया।

रामनामी संप्रदाय और ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने की मुलाकात :
मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज उनके निवास में मुलाकात करने बड़ी संख्या में रामनामी संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए लम्बी उम्र की कामना की।

सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री श्री बघेल का चेहरा :
मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग