BM शाह-11 ने जीता कॉरपोरेट कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता; फाइनल में 10 विकेट से इस टीम को हराया

भिलाई। कॉरपोरेट कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर वन में बी एम शाह -11 और हमसफर -11 के मध्य खेला गया। जिसमें बी एम शाह- 11 ने यह मैच 10 विकेट से जित लिया। टॉस जीतकर बीएम शाह ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आयोजक ललित ने बताया कि, बल्लेबाजी करने उतरी हमसफर -11 की टीम 61 रन पर ऑल आउट हो गई। अस्प्रीत ने 22 रन बनाए कुणाल ने 11 रन बनाएं नीरज ने 10 रन बनाएं।

गेंदबाजी में बी एम शाह के आदित्य ने 5 विकेट लिए कृष्णा ने दो विकेट लिए। बल्लेबाजी बी एम शाह बिना कोई विकेट खोए 67 रन बना लिया। कृष्णा ने नॉट आउट 40 रन राहुल नॉट आउट 18 रन बनाए। मैच के अंपायर शकील अहमद एवं संतोष प्रसाद एवं स्कोरर धनंजय सिंह, कॉमेंटेटर अभय मोहरील थे।

इस प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन हमसफर के अरमान शर्मा, बेस्ट बॉलर बीएम शाह के आदित्य एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बीएम शाह के कृष्णा रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राहुल सिंह, गार्गी शंकर मिश्रा और अजय भसीन थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...