भिलाई में निगम और ट्रैफिक पुलिस चलाएगी संयुक्त अभियान: शहर में सड़क किनारे कंडम और कबाड़ वाहनों का सोमवार से होगा सफाया…कमिश्नर रोहित व्यास ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई नगर निगम और यातायात पुलिस विभाग सोमवार से कंडम व कबाड़ वाहनों को हटाने साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने जा रहे है। शुक्रवार को निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों की बैठक लेकर इसके निर्देश दिए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि नेशनल हाईवे सड़क के किनारे से इस अभियान की शुरुवात होगी तथा बेतरतीब लंबे समय से पड़े वाहनों को हटाने के लिए यह बड़ा अभियान होगा।

वाहनों को हटाने के लिए नोटिस के साथ ही सूचना भी दी गई है ताकि वाहन मालिक या बेतरतीब वाहन रखने वाले स्वयं से अपने वाहनों को हटा ले, परंतु फिर भी सोमवार से पूर्व जो अपनी वाहनों को नहीं हटाएंगे। उनके वाहनों को संयुक्त अभियान के दौरान हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

इसके साथ ही सौंदर्यीकरण का भी प्लान तैयार किया जा रहा है। आयुक्त ने बैठक में आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए भी इसी तरह से अभियान चलाने के निर्देश दिए है, हालाकि भिलाई निगम प्रतिदिन आवारा पशुओं को पकड़ने का काम कर रहा है, परंतु अब आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान और तेजी से होगा।

वेंडिंग जोन बनाने को लेकर निगमायुक्त ने सभी जोन आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पर शीघ्रता से कार्य करने की आवश्यकता है। सड़कों के मरम्मत एवं संधारण की आयुक्त ने गहन समीक्षा की और प्रगतिरत तथा कार्ययोजना के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी ली।

इसके साथ ही चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण पर आयुक्त ने इसके लिए तैयार किए गए प्लान के प्रजेंटेशन का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता बीएल जोशी, उपायुक्त रमाकांत साहू एवं सभी जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...