भिलाई नगर निगम के नव नियुक्त उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बिचपुरिया से की मुलाकात; दायित्व के लिए संगठन का माना आभार; सचेतक वीणा चंद्राकर भी रहीं मौजूद

भिलाई। भिलाई नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उप नेता दया सिंह ने भाजपा पार्षदों संग भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट-मुलाकात में दया सिंह व सचेतक वीणा चंद्राकर ने आशीर्वाद मांगा और संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के लिए दया व वीणा ने आभार माना।

जिलाध्यक्ष ने कहा है कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करें। हर मोर्चे पर जनता के हित में काम करें। जन सेवा ही असल सेवा है। सड़क, नाली, और सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखेंगे।

दया सिंह ने आश्वास्त किया है कि वे शहर सरकार के खिलाफ मुखर होकर प्रमुखता से काम करेंगे। सड़क, नाली, बिजली और सफाई जैसी समस्याओं के लिए रोज दो-चार होना पड़ता है।

आपको बता दें बीते दिन भिलाई नगर निगम के नव नियुक्त उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की थी और उनसे आशीर्वाद मांगा था। डॉ. रमन ने दया सिंह को शुभकामनाएं और बधाई दी थी।

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से मुलाकात के वक्त उप नेता दया सिंह, सचेतक वीना चंद्राकार, सकुतला साहू, ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, विनोद चेलक, संजय सिंह, लक्ष्मी दिवाकर, लक्ष्मी साहू, सेलजा राजू उपस्थिति रहे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...